कार्यक्रमबलियारसड़ा

मद्धेशिया वैश्य कांदू समाज का होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन


रसड़ा (बलिया)। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू समाज रसड़ा की ओर से स्थानीय बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार की रात होली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज ने बाबा गणिनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन कर किया।इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।

साथ ही कार्यक्रम में कमजोर वर्ग को किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर उन्हें सहयोग करने के लिए सर्वसम्मति से सदस्यता राहत कोष बनाने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु गुप्त, महामंत्री दीपक गुप्त, सोनू गुप्त, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार मद्धेशिया, भुवाल प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार, गोपाल, संतोष कुमार, सूर्यनारायण, सुजीत मद्धेशिया, रवि गुप्ता, विकास, संतोष आर्य, कौशल गुप्ता, संजय गांधी प्रधान, संतोष गुप्ता, अमित, मनोज गुप्ता, शिवमोहन, अवधेश, चंदन, सुरेश, आनंद प्रकाश, सोनू बंगाली, रमेश, झन्नू, ऋषि गुप्ता, सुबोध कुमार आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button