क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पिता की मौत

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की घटना, आरोपी पुत्र हिरासत में

लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने पिता पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव निवासी मुकेश यादव ने किसी पारिवारिक विवाद के दौरान अपने पिता लालजी यादव पर चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया, कृपा शंकर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button