कार्यक्रमबलियामदद संस्थान
मदद संस्थान की बैठक में गरीब, असहाय,लाचार व दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरण का लिया गया निर्णय

दुबहड़(बलिया)। सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली मदद संस्थान के कोर कमेटी की आवश्यक बैठक शनिवार की शाम मीडिया सेंटर अखार पर संपन्न हुई। जिसमें गरीब, असहाय, लाचार एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण आदि की चर्चा के साथ ही संस्थान के विस्तार पर भी सुझाव लिए गए। सभी लोगों ने मदद संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों के प्रति मदद संस्थान के समर्पण की सराहना की।
बैठक में संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, रणजीत सिंह, अरुणेश पाठक, नितेश पाठक, नरेंद्र सिंह, शिवजी गिरी, बब्बन विद्यार्थी, पवन जी महाराज, बच्चन जी प्रसाद, पवन गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, हरेराम गिरी, राधेश्याम, श्रीभगवान चौधरी, विजेंद्र सिंह, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रणजीत सिंह ने किया।



