कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिविर

गंगा पार नौरंगा में निःशुल्क जाँच शिविर में सैकड़ों को मिला लाभ

दयाछपरा( बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गंगा उस पार नौरंगा ग्राम पंचायत अंतर्गत भुवालछपरा स्थित फेकू बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन( IRTS) निर्भय नारायण सिंह के द्वारा किया गया,जिसमें सैकड़ो क्षेत्रवासियों का निः शुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया। साथ ही गम्भीर रोगियों को उचित सलाह दे कर लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की रही मौजूदगी

ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं विज़न थेरेपी विशेषज्ञ: डॉ. मोहम्मद अब्दुल,हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉ. सौरभ जीत जनरल फिजिशियन: डॉ. रजनीश सिंह बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ. पंकज कुंवर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।शिविर में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच
निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर (BP) जाँच
निःशुल्क दवा वितरण जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ तत्काल दवाएं एवं चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राज मंगल ठाकुर, उधारी ठाकुर, भोला साह, राजू ठाकुर, रमाकांतअक्षय चौबे पाण्डेय,रोहित पाण्डेय, मुन्ना ठाकुर, रविन्द्र पाण्डेय, शिवजी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अमर नाथ मिश्रा, नीरज राम, जीतन बारी एवं रामेश्वर राम सहित अनेक स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

शिविर में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच
निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर (BP) जाँच
निःशुल्क दवा वितरण जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ तत्काल दवाएं एवं चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राज मंगल ठाकुर, उधारी ठाकुर, भोला साह, राजू ठाकुर, रमाकांतअक्षय चौबे पाण्डेय,रोहित पाण्डेय, मुन्ना ठाकुर, रविन्द्र पाण्डेय, शिवजी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अमर नाथ मिश्रा, नीरज राम, जीतन बारी एवं रामेश्वर राम सहित अनेक स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने आयोजक निर्भय नारायण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button