
रसड़ा (बलिया)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा, रसड़ा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें देवरिया में आयोजित संकुल खेलकूद एथलीट प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर अनेक विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य राजेन्द्र पांडेय द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।शिशु वर्ग में आर्या सिंह, अमन गोड, साहिल पाल, विवेक सिंह व अनामिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बाल वर्ग में जिज्ञासा यादव ने 200 मीटर दौड़ में सफलता पाई। किशोर वर्ग में सूर्यांश सिंह, सोनेलाल, रेट सिंह, गीतांजलि पांडे, प्रज्ञा गिरी और एकता पाल ने कई स्पर्धाओं में विजय हासिल की। तरुण वर्ग में आयुष तिवारी, रोहित यादव, वैभव सिंह, शिवम सिंह यादव, प्रियंका यादव दाउद, कविता चौहान, शालू, काजल और डंपी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।टीम की सफलता में कोच रीता सिंह और व्यास जी पांडेय का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलकूद केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ मस्तिष्क, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन का आधार है।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में 15-16 सितंबर को वैदिक गणित ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन होगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से इसमें सहभागिता की अपील की है।