
0 पत्नी प्रेमी संग चार गिरफ्तार
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में खौफनाक हत्या को अंजाम दिया गया है। पचास वर्षीय पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व सैनिक पति को छ टुकड़ो में काटकर हत्या कर दिया हैं। पति के शव के टुकड़ो को पालीथिन मे रखकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था। वहीं धड़ एक कुएं से डलवा दिया था। कुछ दिनों से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। टुकड़ों में मिल रहे मानव अंग की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी पुलिस को मृतक की बेटी का साथ मिला और पुलिस ने प्रेमी अनिल यादव उसके दो साथियों तथा पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी डा ओमवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास एक बागीचे से तीन दिन पहले पालीथिन में शरीर के दो हाथ और दो पैर मिले थे। सोमवार को बागीचे से करीब 600 मीटर दूर कुएं में धड़ पड़ा मिला। इस पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव के सभी अवशेष एक व्यक्ति के हैं। जांच में पता चला कि ये सभी अंग पूर्व सैनिक देवेंद्र कुमार के हैं। पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू की तो परत दर परत हत्याकांड की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
शहर के ही बहादुरपुर में रहने वाली पूर्व सैनिक की पत्नी का संबंध अनिल यादव नाम के एक ट्रक ड्राइवर से था। दोनों ने देवेंद्र को इसमें रोड़ा माना और इसी के चलते कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुर स्थित मकान में देवेंद्र के छ टुकड़े कर दी। शव और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ-पैर और धड़ काटकर गाड़ी से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा में फेंक दिया। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था। लेकिन एक बार शव की पहचान हो गई तो पुलिस देवेंद्र के घर तक पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान देवेंद्र की बेटी ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके बाद आरोपी अनिल यादव की तलाश शुरू हुई। सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायिरंग में अनिल यादव के पैर में गोली लगी। अनिल को गिरा देख उसका साथी सतीश यादव भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 10 मई को थाना कोतवाली क्षेत्र में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया था कि उसके पति बेटी को लाने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। उन्होंने पति का मोबाइल नंबर भी दिया था। इंस्पेक्टर कोतवाली और सर्विलांस टीम की तहकीकात में पता चला कि जो नंबर महिला ने बताया था वो नंबर उनके घर पर ही रहा।
पत्नी का कुछ लोगों से प्रेम प्रसंग था। उन्हीं सहयोगियों के साथ मिलकर उनके द्वारा इस घटना को किया गया। इसमें महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी और आला कत्ल की भी बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि ये अपराधी दुस्साहसी भी हैं। कल रात इनमें से दो अपराधी बिहार भागने की फिराक में थे। जब इनकी घेराबंदी की गई तो इन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।