
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पत्नी घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डाला निवासी 27वर्षीय
शिवकुमार यादव पत्नी 24वर्षीय सुमन यादव और पुत्र 05वर्षीय आज सुबह इलाज हेतु राबर्ट्सगंज गये हुए थे। यह लोग शाम को अपने बाइक पर सवार होकर डाला से वापस लौट रहे थे। यह लोग सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रीज के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गये जिससे पिता शिवकुमार यादव व पुत्र डमडम की मौके पर ही मौत हो गई जबकी पत्नी घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल राबर्ट्सगंज पहुंचवाया । पुलिस ने बताया की यह लोग मुल रूप से बलिया जनपद के बैरिया के निवासी हैं और डाला में रहकर कार्य करते थे। परिजनों को सूचना दी गई है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



