अध्यात्मकार्यक्रमबलियालालगंज

संत श्री विनय ब्रह्मचारी जी की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा,भक्तिमय हुआ वातावरण

लालगंज (बलिया) । महान विभूषित संत श्री विनय ब्रह्मचारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गड़ेरिया ग्राम से गाजा-बाजा के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। जलयात्रा गड़ेरिया निवासी अलख राय के दरवाजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य एवं विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु सत्तीघाट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने-अपने कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा संपन्न की।

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आचार्य राधवेन्द्र पाण्डेय एवं पवन तिवारी सहित अन्य विद्वान पंडितों ने यजमान मनु तिवारी के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान अलख तिवारी, अजय तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, सुग्रीव पाठक, शिवशंकर राय, सुखदेव राय समेत कई लोगों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button