कार्यक्रमबलिया

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत, सरकार की विभिन्न योजनाओं को की दी गई जानकारी


दुबहड़ (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष में शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर चल रहे गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने क्षेत्र के जनाड़ी , दुबहर , बसरिकापुर में डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतलाया।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार की दर्जनों योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश पांडेय ने सुशासन सहित दर्जन योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश एवं देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्यनारायण गुप्ता (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), प्रमोद पाण्डेय ,गीतेश पांडेय,सत्य प्रकाश पांडेय ,सुधीर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button