रामपुर के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील,एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक न्यायालय परिसर में गुरुवार को हुई। इस बैठक में बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य फारुख अहमद एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना की कड़ी निंदा की गई।साथ ही इस घटना के विरोध में बार एसोसिएशन रामपुर द्वारा मांगें गए समर्थन में सिविल कोर्ट रसड़ा के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और मुख्यमंत्री को प्रेषित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन रसड़ा के उप जिलाधिकारी रवि कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में इस घटना में शामिल दोषी मुल्जिमानों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने, मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपए की अविलंब आर्थिक सहायता और उनके एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने तथा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधि आयोग से स्वीकृत कराकर अविलंब लागू किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री अमित मणि त्रिपाठी, द्वारिका सिंह, भगवती प्रसाद सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, सुशील सिंह, दीपक रावत, जावेद अख्तर, अजय सिंह, रविकांत शर्मा, नवरत्न यादव, मुकेश यादव, अजय यादव, प्रमोद वर्मा, धर्मेंद्र कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



