कार्यक्रमबलियारसड़ा

बाबा रामदल विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुई संगोष्ठी


रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल राजेंद्र सिंह विधि महाविद्यालय पकवाइनार में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है, जो आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और सेवा भावना को सुदृढ़ करता है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर विजय शंकर, सुशील कुमार, शेर सिंह, भानु प्रताप सिंह, जनमेजय सिंह भागवत त्रिपाठी, राजकुमार प्रजापति, शंभूनाथ सिंह, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका यादव, करिश्मा, सहित सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार प्रजापति ने किया।अंत में विभागाध्यक्ष प्रशांत कुमार सागर ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button