कार्यक्रमबलियासम्मान

कौशल बने मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

बलिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपदीय इकाई का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। कौशल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष और संजय भारती महामंत्री चुने गए।
भारी संख्या में आए कर्मचारियों की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरु हुई। निर्धारित समय तक सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने निर्विरोध चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की घोषणा की। खचाखच भरे कलेक्ट्रेट सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वेद प्रकाश पाण्डेय ने अध्यक्ष के रूप में कौशल कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारती को महामंत्री, परवेज आलम को संयुक्त मंत्री रविशंकर पाण्डेय कोषाध्यक्ष व गौरव श्रीवास्तव को संगठन मंत्री चुने जाने की घोषणा की। उन्होंने चुनाव सम्पन्न होने के तुरंत बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। पर्यवेक्षक के रूप में गिरीश चन्द्र सिंह और प्रवीण कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, अजय सिंह, अनूप सिंह, लक्ष्मण यादव, सुशील तिवारी आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button