कार्यवायीक्राइमपुलिस विभागप्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंग

मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

बलिया। गड़वार पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बदमाश पर ₹15 हजार का इनाम घोषित था।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 11/12 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे गड़वार थाना पुलिस टीम रामपुर असली मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया। रामपुर असली जाने वाली सड़क पर उनकी मोटरसाइकिल फिसल जाने से तीनों गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button