निरिक्षणपुलिस विभागबलियाबिग ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का औचक निरीक्षण

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर हल्दी थाने पर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उपस्थित लेखपालों को सख्त निर्देश दिया कि मामले को न उलझाए, अधिक से अधिक मामलों को सुलझाने में सहयोग करें। वहीं पुलिस मेस के लिए प्रस्ताव मांगा।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को दोपहर बाद हल्दी थाने में पहुंचे जहां पूर्व करीब तीन साल पुर्व बने कमरे का रेनोवेशन कार्य को देखा। उसके बाद सीसीटीएनएस में आने वाली समस्याओं को लेकर जानकारी ली और उचित निर्देश दिया। उसके बाद पुलिस मेस व शौचालय की जानकारी प्राप्त की।थाने की बाउंड्री को और पश्चिम के व मेस में एलवेस्टर लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा। वहीं मुकदमे में पुरानी गाड़ियों के लिए उचित स्थान का चयन करने को कहा। साफ सफाई पर विशेष ध्यान करने के लिए निर्देशित किया।साथ पौधा रोपण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button