एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


रसड़ा (बलिया)। कोतवाली अंतर्गत रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर चीनी मिल गेट के समीप सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज रफ्तार बोलेरो की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।टक्कर इतनी तेज हुई कि मोटरसाइकिल समेत युवक उछल कर कुछ दूर फेंका गये और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे झोपड़ी में घुस गई।संयोग अच्छा रहा कि झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। परिजन रोने-बिलखने लगे।बताया जाता है कि माधोपुर गांव के पुष्पेंद्र सिंह (40) पुत्र रणधीर सिंह शाम को घर से चीनी मिल के समीप स्थित चट्टी पर चाय पीने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही चाय दुकान पर जाने के लिए सड़क क्रास कर रहे थे तभी बलिया की तरफ से तेज रफ्तार में रसड़ा आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही परिजन व अन्य लोग उन्हें तुरंत स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।खबर मिलते ही गांव समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button