बलियाबिग ब्रेकिंग

शहीद मंगल पांडे को ‘क्रिमिनल’ कहना देश का अपमान,पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह मांगें माफी: कृष्णकांत पाठक


दुबहड़ (बलिया) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक शहीद मंगल पांडे के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां स्थित उनके स्मारक पर मीडिया से बातचीत करते हुए इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
मीडिया को संबोधित करते हुए कृष्णकांत पाठक ने कहा कि जिस समय देश अंग्रेजों के अत्याचार से कराह रहा था, उस परिस्थिति में हमारे सेनानियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना क्रांति का रास्ता चुना। उन्होंने कहा, “मंगल पांडे जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को शब्दों के संकुचित मापदंड पर तौलना न केवल गलत है, बल्कि यह उनका घोर अपमान है।”
भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह द्वारा मंगल पांडे को ‘क्रिमिनल'(अपराधी) कहे जाने पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए पाठक ने कहा कि ऐसे बयान इतिहास और हमारे पूर्वजों के त्याग का अनादर करते हैं। हमें अपने सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करते हुए उन्हें सदैव गर्व के साथ स्मरण रखना चाहिए।
मंगल पांडेय विचार मंच ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह को अपने इस अमर्यादित बयान के लिए पूरे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।
यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो बलिदानियों का सम्मान करने वाला यह देश और समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button