बलियाबिग ब्रेकिंग

जरूरत से कम यूरिया देने पर किसान आक्रोशित


दयाछपरा(बलिया)। साधन सहकारी समिति दयाछपरा पर यूरिया खाद के लिए गुरुवार के दिन सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय किसान पहुंच गए । पहले सचिव बैजनाथ तिवारी ने एक आधार कार्ड पर तीन बोरी यूरिया दे रहे थे फिर किसानों के भीड़ को देखते हुए एक आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया देने लगे जिससे कई बार किसानों से तू तू मैं मैं झेलना पड़ा । किसानों का कहना था कि खेतों  में पानी देने का समय हो गया है दो बोरी यूरिया से क्या होने वाला है? यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। कम से कम एक आधार कार्ड पर पांच बोरी यूरिया देना चाहिए।
इस पर सचिव बैजनाथ तिवारी ने बताया कि गोदाम पर यूरिया कम है और सारे किसानों को संतुष्ट करना जरूरी है। यह यूरिया बिक जाने के बाद मैं तुरंत ऑर्डर डालूंगा और यूरिया मांगा करके सबको जरूरत के हिसाब से दे दिया जाएगा । किसानों के नोक झोंक के कारण दो बार यूरिया वितरण बन्द करना पड़ा। बाद में सूचना पर पहुंचे अध्यक्ष अनिल पाण्डेय के देख रेख में दिन के 12 बजे से सुचारू रूप से वितरण हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button