एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

एक्सीडेंट:चाय की दुकान में घुसी स्कॉर्पियो एक की मौत चार गंभीर

बलिया । बांसडीह बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित सहोडीह चट्टी पर मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो का चाय की दुकान में घुसने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के इलाज के दौरान एक लोग की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बांसडीह की तरफ से बलिया जा रही स्कार्पियो अचानक असंतुलित होकर सड़क से उतर गई ।स्कार्पियो ने पहले एक गुमटी को टक्कर मारते हुए सामने स्थित चाय की दुकान में जाकर घुसी जिससे शहोडीह गांव के रामाशीष बिंद, संतोष बिंद, राम वृक्ष और उनके रिश्तेदार गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गई तथा अन्य घायलों का इलाज जारी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया तथा दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर सी ओ जयशंकर मिश्रा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत किया तथा जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को थाने ले गई घटना के बाद भी मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही तथा सड़क पर लोगों की भीड़ जमी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button