क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करते युवक की डूबकर मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव


दोस्तों के साथ बलिया घूमने आया था बिहार का युवक

बलिया। नगर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फेफना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान आकाश (22) पुत्र संजय कुमार झा निवासी शाहगंज, लहेरिया सराय, जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश अपने दोस्तों के साथ बलिया घूमने आया था। घूमने के दौरान सभी माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान आकाश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथ में मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फेफना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाश शुरू कराई और लगभग एक घंटे बाद शव को बरामद कर लिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे और बलिया के लिए रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक परिजन बलिया नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button