
दयाछपरा(बलिया)।विकास खंड बैरिया अंतर्गत चकिया ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय में नियुक्त पंचायत सहायक के ढुलमुल रवैए से ग्राम सभा के लोगों में भारी आक्रोश है।
ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायक सुशील कुमार पर ग्राम पंचायत के सूर्य प्रकाश पांडेय,अनिल सिंह,मुन्ना कनौजिया आदि ने आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर का नकल आदि लेने में पंचायत भवन का चक्कर काटना पड़ता है।जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में सहायक द्वारा जान बूझकर नाम गलत कंप्यूटर में फीड कर दिया जाता है,फिर नाम सही करवाने के लिए की जाती है धनउगाही।अधिकांश प्रमाण पत्र बनवाने के सहायक द्वारा गलत नाम भर दिया जाता है ताकि सुधार के नाम पर कमाई का जरिए बनेगा।इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
इस बाबत एडीओ पंचायत उमेश ने बताया कि इस प्रकार की हरकत संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है तो जांच करके गंभीर करवाई की जाएगी ।



