क्राइमदोकटीबलियाबिग ब्रेकिंग

हृदयपुर में विवाद के बाद चाकूबाजी, गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंप

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में रविवार की शाम चाकूबाजी एवं गोली चलने की घटना का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है।
घटना में घायल हुए सोनू राम (पुत्र धेनुकधारी राम, निवासी हृदयपुर) के बाएं हाथ की उंगली व बाजू में चाकू लगने से चोट आई है। घायल का कहना है कि घटना के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग हुई तथा एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया।
बताया गया कि सोनू राम रानीगंज स्थित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) में डेली बेसिस पर कार्यरत है। रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर से टेंपू स्टैंड से समोसा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे माली बस्ती के पास चार-पांच युवकों के हथियारों के साथ खड़े होने की जानकारी दी। यह सुनकर वह मौके पर पहुंचा, जहां बातचीत के दौरान तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। इसी बीच कथित तौर पर तीन राउंड हवाई फायरिंग हुई और धक्का-मुक्की व मारपीट के दौरान चाकू चलने से सोनू राम घायल हो गया।
घटना की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसमें एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि तीन-चार युवक भागने में सफल रहे।
सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मौके से फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button