कार्यक्रमबलिया

ब्रह्मलीन संत कमलदास वेदांती जी का मना अवतरण दिवस


दयाछपरा(बलिया)।ब्रह्मलीन संत परमहंस कमल दास वेदांती जी का 70 वा अवतरण दिवस गोपालपुर स्थित बाबा की समाधि स्थल पर रविवार के दिन सुंदरकांड पारायण के बाद हवन पूजन कर धूमधाम से मनाया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा के अनुयाई प्रसाद पाकर पुण्य अर्जित किए।

शुरुआत के वर्षों से परमहंस कमलदास वेदांती जी महाराज श्रीनगर गोपालपुर गंगा घाट पर कुटिया बनाकर रहते चले आए। इसके साथ ही बाबा का ख्याति बढ़ती चली गई और गंगा की धारा ने हर साल बाबा के कुटिया को अपने में आगोश में लेती गई। अंततः 2021 में बाबा ब्रह्मलीन हो गए तब से उनके अनुयायियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से उत्तर दिशा में परमहंस आश्रम का निर्माण कराया और बाबा का समाधि स्थल बना दिए। तब से हर साल बाबा के भक्तों ने पुण्यतिथि और अवतरण दिवस मना कर बाबा के प्रति अपना आस्था प्रकट करते हैं इस मौके पर दीपू सिंह, सोनू तिवारी, विवेक सिंह, मुन्ना पाण्डेय सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button