कार्यक्रमधरना प्रदर्शनबलियाबिग ब्रेकिंग

शहीद मंगल पांडे पर विवादित बयान से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश, किया पुतला दहन

दुबहड़(बलिया)। अमर शहीद मंगल पांडेय जी के प्रति पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान से आक्रोशित सैनिक कल्याण समिति एवं मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को नगवा ढाले पर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी करते हए बयान की कड़ी निंदा की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडेय देश की आज़ादी के प्रथम सेनानी और राष्ट्र के गौरव हैं। उनके सम्मान के खिलाफ दिया गया कोई भी बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। लोगो ने मांग किया कि राम इकबाल सिंह अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान के कारण ही आज हम सभी देशवासी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। अमर शहीद बलिदानियों के अपमान को हम किसी भी सूरत में बर्दाश नहीं करेंगे।
सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी अरुणेश पाठक ने राम इकबाल सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंगल पांडेय जैसे महान क्रांतिकारी का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय जी का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अंगद सिंह, कैप्टन आरके राय, दद्दन यादव, विजय कुमार पांडे, अखिलेश सिंह , रघुराज चौबे , अरविंद पाठक ,संतोष यादव, राजीव दुबे ,अनिल पांडे, परशुराम यादव , हीरालाल यादव, निजामुद्दीन , राम नारायण वर्मा, अजय सिंह, हरेंद्र पांडे, रंजन शुक्ला ,महेश प्रसाद,विनोद कुमार,अनिल पाठक, रामरेखा पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button