
बांसडीह (बलिया)। क्षेत्रिय विधायक केतकी सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सोमवार को विधानसभा सत्र के बाद बलिया आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया । विधानसभा सत्र के दौरान विधायक ने भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में लाने और भोजपुरी में भाषण देने पर विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से काफी सराहना मिली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में निर्मित होने वाले मेडिकल कालेज का श्रेय विधायक केतकी सिंह को देने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह जैसे ही लखनऊ, छपरा ट्रेन से बलिया स्टेशन पर विधायक उतरी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उसके साथ ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने केतकी सिंह का स्वागत किया । बलिया से होते हुए सुखपुरा,बैसहा,बेरूआरबारी, कैथवली, मैरीटार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला व अंगवस्त्रम से विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह, मुन्ना सिंह,अजय सिंह, रानाकुणाल सिंह, राकेश वर्मा, अभिजीत तिवारी, बालेंदु रजक,श्रीराम सिंह, प्रमोद सिंह ,विनोद सिंह,रेखा सिंह,ममता सिंह,अशोक यादव, निक्की सिंह,प्रमोद मिश्रा, अनीता साहनी,भुवनेश्वर जितेंद्र सिंह,लड्डू पाठक,प्रिंस तिवारी,शैलेंद्र राजभर,राकेश महाजन आदि थे।