क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

लोहटा गांव के पास अज्ञात युवक का मिला शव,हत्या की आशंका


रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में एक पुलिया समीप मंगलवार को सुबह लगभग 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सीओ आलोक कुमार गुप्त व संवरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। फिलहाल युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि सुबह गांव के किसी की नजर शव पड़ी तो उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ है।शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे। मौके पर नायलान की रस्सी, चाकू, शाल, जूता पड़ा था। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button