क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

अराजक तत्वों ने दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल कुएं में फेंकी,गांव में दहशत


लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में अराजक तत्वों ने सोमवार की रात एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को दरवाजे से उठाकर पास के कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़ित अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार की रात अपनी मोटरसाइकिल घर के दरवाजे पर खड़ी कर सो गए थे। मंगलवार सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। पुलिस के साथ गांव में खोजबीन के दौरान पास के कुएं में मोटरसाइकिल गिरी हुई मिली।
मोटरसाइकिल को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button