
बलिया। थाना हल्दी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दिए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीआरबी से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर BHU रेफर कर दिया।
घायल युवक ने पूछताछ में अपना नाम आयुष सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह, निवासी ग्राम भरसौता, थाना हल्दी, जनपद बलिया बताया। घायल के अनुसार उसे आपसी विवाद के चलते गोली मारी गई है।
घटना के खुलासे और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



