प्रशासनिकबलियालालगंज

ग्रामीणों का आरोप : लेखपाल की लापरवाही से नही जल रहा अलाव

लालगंज (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र के मुरलीछपरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवरसा स्थित लालगंज बगीचे में भीषण गलन भरी ठंड के बावजूद एक भी दिन अलाव न जलाए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल की लापरवाही के कारण ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते लगभग तीस वर्षों से प्रत्येक शीतकाल में लालगंज बाजार बगीचे में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा नियमित रूप से अलाव जलवाया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष पहली बार अलाव की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। इससे ठंड से बचाव के लिए बगीचे में रुकने वाले राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अलाव न जलने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके।
उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह से अलाव के सम्बन्ध मे पूछा गया तो उन्होंने बताया की अलाव जलाने का सख्त निर्देश सभी लेखपाल को दिया गया है । अलाव जलने के बाद तहसील से अलाव के पेैसा का भुगतान प्रत्येक बर्ष किया जाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button