कार्यक्रमबलियासम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी बलिया की बेटी खुशबू यादव,सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

लालगंज (बलिया)। प्रतिभा किसी विशेष कुल या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। वह कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में अपनी पहचान बना लेती है। ऐसा ही कर दिखाया है दलनछपरा गांव की कक्षा सात की छात्रा खुशबू यादव ने, जिन्होंने कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार हासिल किया। इस उपलब्धि से न सिर्फ दलनछपरा बल्कि पूरे बलिया जनपद और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

यह उद्गार शनिवार को दलनछपरा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सपा सांसद सनातन पांडे के सुपुत्र एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर पांडे ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खुशबू ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। उसकी शिक्षा और परवरिश से जुड़ी हर आवश्यकता में वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ताड़केश्वर मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान अत्यंत प्रेरणादायक है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

विशेष अतिथि प्रधानाचार्य अजय यादव तथा सपा बैरिया विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव ने भी खुशबू को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने खुशबू यादव को अंगवस्त्र, फूल-माला एवं आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं दलनछपरा के पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव ने कहा कि गांव की बेटी की इस उपलब्धि से पूरा ग्राम पंचायत गौरवान्वित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव के हर प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए उनका दरवाजा सदैव खुला रहेगा। साथ ही उन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव संजय मिश्रा, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह, विनायक मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, रविकांत राय, सुग्रीव पासवान, देवमुनि यादव, स्वामीनाथ यादव, सुभाष यादव, बलराम यादव, हृदयानंद यादव (लोहिया), अप्पू पांडे, ओमप्रकाश यादव (लालू), अमित तिवारी, विनय प्रताप समदर्शी, डॉ. दिलीप यादव, डॉ. राज नारायण पासवान, अमित वर्मा (कवि), संदीप कुमार यादव त्यागी सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राधेश्याम पांडे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button