
रसड़ा (बलिया)। प्रिंस आटोमोबाइल्स (हीरो एजेंसी) रसड़ा में डेस्टिनी 110 सीसी (एक्स शोरूम कीमत 73 हजार 700 रुपए) के स्कूटर लांचिंग कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ब्रांच छितौनी (रसड़ा) के शाखा प्रबंधक चंदन सिंह ने फीता एवं केक काटकर किया।इस दौरान आटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर जहांगीर भाई द्वारा मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर अब्दुल अहद, लक्ष्मण सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र चौहान, शिवम, शत्रुघ्न सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।



