प्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंगशिक्षा विभाग

फर्जी नियुक्ति घोटाला : उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल और असम मे काम कर रहा था रैकेट

बिना वित्तीय मान्यता वाले विद्यालयों में करोड़ की ठगी का पर्दाफाश 16 लोगो पर नामजद मुकदमा

लालगंज (बलिया) । कन्या जूनियर हाईस्कूल लालगंज और राष्ट्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लूटईपुर, (बहुआरा)बलिया के स्कूल मे 20 सहायक अध्यापक की स्थायी नियुक्ति के नाम पर बड़े पैमाने पर हुये फर्जीवाड़ा मे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम का रैकेट लगकर बेरोजगार युवाओं से नौकरी के नाम पर लगभग दो करोड़ से अधिक रुपये की अवैध वसूली की है।
रैकेट से जुडी विद्यालय की प्रबंधिका रामा तिवारी,अध्यक्ष आनन्द प्रकाश तिवारी तथा प्रधानाध्यापक अजय कुमार शाह दलालों ने मिलकर 20 लोगों को फर्जी अनुमोदन और नियुक्ति पत्र थमा दिये ।नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षक जब अपने-अपने विद्यालय, बेसिक शिक्षा कार्यालय और बीआरसी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें सच्चाई का पता चला।बिद्यालय की न बित्तिय मान्यता है न ही विद्यालयों मे किसी नियुक्ति की जानकारी थी और न ही विभाग द्वारा किसी अनुमोदन की पुष्टि की गई। तब इन फर्जी नियुक्तियों का भंडाफोड़ हुआ।

पीड़ित अमर नाथ यादव पुत्र स्व0 सुरेन्द्र यादव निवासी रेकुवा नशीरपुर,थाना- नगरा बलिया द्वारा 39,50,000 लाख रूपये एवं शहीद अंसारी पुत्र मुस्तस्क अहमद सा0 निकट पावर हाउस सिकन्दरपुर द्वारा 25,000,00 लाख तथा सुनील तिवारी, पुत्र अशोक तिवारी निवासी हिताकापूरा रसड़ा बलिया से 31,000,00 लाख रूपये दीये थे l नियुक्ति के नाम पर पैसा वसूलने का यह खेल वर्ष 2021 से ही चल रहा था । नियुक्ति पत्र फर्जी का भण्डाफोर होने के बाद आवेदनकर्ता अपना पैसा प्रबंध समिति से मांगने लगे तो उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी गयी । एक बार अध्यक्ष द्वारा फर्जी चेक दिया गया जिसे बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया । पीड़ितों ने कहा की हम लोगो के अतिरिक्त दर्जनों लोगो से 5 से 10 लाख रूपये अलग अलग नियुक्ति के नाम पर वसूले गए।नियुक्ति के नाम पर पैसा वसूलने के लिए दो से तीन दलालों की टीम लगी थी वह अभी मामला जल्द ही उजागर होगा ।
तीनो पीड़ितों ने नामजद तहरीर 6 सितम्बर 2025 को क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी को देकर न्याय की गुहार लगायी । क्षेत्राधिकार बैरिया द्वारा प्रकरण की सघन जांच कर पुलिस अधीक्षक बलिया डा0 ओमबीर सिंह को अपनी जांच रिपोर्ट सौपी, पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर 6 नवम्बर 2025 को दोकटी थाने में विद्यालय की प्रबंधिका रामा तिवारी उनके पुत्र रुपेश तिवारी,बहुआरा अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी तथा उनके भाई मनोज तिवारी निवासी तिवारी के मिल्की प्रधानाध्यापक अजय कुमार साह उनके भाई शिवनाथ शाह तथा भतीजा अमर शाह निवासी स्टेशन रोड बोनगाईगाँव,असम खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा जय राम पाल,यशवंत सिंह,दुर्गा प्रसाद सिंह,अवधेश कुमार राय, एक प्राथमिक बिद्यालय के शिक्षक अजय तिवारी के अलावा दिनेश तिवारी बहुआरा,मनोज श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुमार निवासी कानपुर, अभिषेक श्रीवास्तव लखनऊ कुल सोलह लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच मे जुटी । इस पूरे प्रकरण ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़ा कर दिए हैं ।
बेसिक शिक्षा कार्य मे जुड़े फर्जी लोगों तथा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई बेरोजगार इस तरह से ठगा न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button