कार्यक्रमपुलिस विभागबलियाबिग ब्रेकिंग

मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ ने छात्राओं को दी जानकारी


रसड़ा (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान व मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पकवाइनार में सीओ आलोक गुप्त, एसआई राजकेशर सिंह, कांस्टेबल सतीश विश्वकर्मा, प्रिंस प्रजापति व महिला कांस्टेबल सुगंधा मिश्रा ने छात्राओं को साइबर के बढ़ते अपराधों व मिशन शक्ति पेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों से जानकारी दी गई।इस दौरान छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button