बलियाबिग ब्रेकिंगमौत

बंद घर में बेटे का मिला शव,पिता अचेत हालत में


बाँसडीह (बलिया)। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में रविवार को एक बंद घर से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर के अंदर उसका पिता अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सहतवार नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में रहने वाले अशोक प्रसाद के घर का दरवाजा पिछले तीन दिनों से बंद था। मोहल्ले के लोगों को शक होने पर उन्होंने रविवार को डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।
अधिकारियों के निर्देश पर सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंची तो कमरे में 65 वर्षीय अशोक प्रसाद और उनका बेटा सोनू अचेत अवस्था में पड़े मिले।
पुलिस दोनों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक प्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बाँसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र दोनों शराब का अधिक सेवन करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button