क्राइमचोरीबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

पंचायत भवन माधोपुर में लाखों रुपए की सामान चोरी, ग्रामीणों में दहशत


रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के पंचायत भवन में लाखों रुपए की सामान की चोरी की घटना हुई है।इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में दहशत हो गई है।गुरुवार की रात में कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर उसमें रखे इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर, प्रिंटर, रिकार्डिंग डीबीआर आदि उपकरण समेत आलमारी तोड़कर उसमें ग्राम पंचायत से संबंधित रखे अभिलेखों पर हाथ साफ कर दिया है।ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह पंचायत भवन का ताला टूटने की जानकारी मिली।

उन्होंने तत्काल डायल 112 नंबर पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की।प्रधान ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button