कार्यक्रमक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

बैरिया पुलिस ने पकड़ी 17.70 लाख की अंग्रेजी शराब,पिकअप छोड़ तस्कर फरार


दयाछपरा(बलिया)। अवैध शराब तस्करी में बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने एक पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद की है,जिसकी अनुमानित लागत 17 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाते हुए तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बैरिया पुलिस शुक्रवार की शाम दोकटी- बैरिया बॉर्डर स्थित रेगुलेटर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि दोकटी की ओर से आ रही पिकअप को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा।पुलिस ने पीछा किया तब तक चालक सेवादास मठिया के पास खेत में वाहन खड़ा कर फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर 315 पेटियों में अंग्रेजी शराब मिली जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 70 हजार बताई जा रही है।ई- चालान ऐप से जांच में वाहन नंबर यू पी 60 सी टी 1187 के मालिक का नाम नितेश कुमार पुत्र हरेराम निवासी बड़का नगर मुरलीछपरा ,बलिया पाया गया।थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत वाहन स्वामी व अज्ञात वाहन चालक के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button