कार्यक्रमबलियारसड़ा

1600 मीटर की दौड़ में पवन और 800 मीटर में सदरे आलम प्रथम


रसड़ा(बलिया)।श्री सहदेव पौधारिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन रसड़ा में पॉलिटेक्निक, फार्मेसी और आईटीआई के छात्रों की आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार की शाम को हुआ। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, जेवलिन और कबड्डी आदि खेलों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। 1600 मीटर की दौड़ में पवन यादव और 800 मीटर की दौड़ में सदरे आलम ने प्रथम स्थान हासिल किया।इसी तरह बैडमिंटन में शिवांगी व जेवलिन में सूरज और सदरे आलम विजयी हुए।

कबड्डी में पॉलिटेक्निक के छात्रों ने आईटीआई के छात्रों को हराकर विजयी हुई।वॉलीबॉल में आईटीआई के छात्रों ने फार्मेसी के छात्रों को हराकर जीत हासिल किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के प्रबंध निर्देशक डॉ. अनुराग गर्ग व प्रधान संघ चिलकहर के अध्यक्ष अभय कौशल प्रधान ने विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद भी जरूरी है। इससे उनका शारीरिक विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव, फार्मेसी के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार, बागीश कुमार, दिव्यांशु, आदिल, अभय, राजेंद्र, अभिषेक, अश्वनी, सनोज, अनिल आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button