कार्यक्रमबलिया

एसआईआर के लिए उर्जा के साथ कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता : केतकी सिंह

बांसडीह (बलिया)। गहन मतदाता पुननिरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा बांसडीह विधानसभा कार्यकर्ताओं का शनिवार को मैरीटार गांव में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किए गए मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकना होगा।

घर घर जाकर कार्यकर्ता एक एक मतदाता को चिन्हित करे और यह पूरा प्रयास करे कि कोई मतदाता छूट न जाये।जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से फर्जी और बोगस पूरी तरह खत्म हो जायेगा साथ ही एक निष्पक्ष मतदान संभव हो सकेगा। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि मऊ जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि एसआईआर अभियान को लेकर संगठन पूरी तरह से गंभीर और गतिशील है और इस अभियान में एक एक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के लिये अग्निपरीक्षा है इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दे और इस अभियान में पूरी गंभीरता के साथ लग जाये। कार्यशाला में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान,रामजी सिंह,संजीव गुप्ता,सत्यवीर सिंह, अभिजीत तिवारी बब्लू, प्रतुल ओझा,राजेश सिंह,सतेंद्र सिंह,मिथिलेश तिवारी, नितेश सिंह, राकेश वर्मा,सीतांशु गुप्ता,शारदानंद साहनी,अर्जुन चौहान,मुन्ना सिंह,पूनम गुप्ता,सिंपी सिंह,मुकेश पाण्डेय आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button