
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के डेहरी निवासी बच्चा सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रबंध संचालक बनाए जाने पर शनिवार को भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह रिंकू के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, रामजी सिंह, राजाराम चौहान, जयराम चौहान, राकेश सिंह, विकास सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, लालचंद राजभर, देवीलाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, दिनेश तिवारी आदि रहे।