
दुबहड़(बलिया)।शहीद मंगल पांडेय के 169वे बलिदान दिवस पर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के दर्जनों परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर सुबह 9 बजे बच्चों के साथ शहीद मंगल पांडेय के स्मारक पहुंचकर विशाल एवं भव्य प्रभात फेरी निकालकर पूरे इलाके का भ्रमण किया। बच्चों के मंगल पांडे अमर रहे के नारो से पूरा वातावरण गुजयमान हो गया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय नगवा, प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी नगवां कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवां, शिवपुर दियर नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय नंबर एवं कन्या विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय अखार, दादा के छपरा, जूनियर हाई स्कूल अखार, प्राथमिक विद्यालय चकिया के बारी, प्राथमिक विद्यालय बन्धुचक सहित बाबा साधु चरण शिक्षण संस्थान नगवा के बच्चे शामिल रहे । जिन्होंने स्वागत गीत एवं मंगल पांडेय पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्य रूप से गणेश जी सिंह संकुल प्रभारी अनिल कुमार अखिलेश सिंह धीरेन्द्र शुक्ल राजकुमार गुप्ता सोनू पांडेय दीपक गुप्ता गीता सिंह चांदनी कुमारी प्रियंका उपाध्याय इंदू भूषण मिश्रा आशीष उपाध्याय मोहन यादव रविन्द्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



