
लालगंज (बलिया)। स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि चौकी प्रभारी लालगंज आशुतोष मद्धेशिया ने सेमरिया ढाले से 20 लीटर देशी शराब के साथ सेमरिया (गड़ेरिया) निवासी मिंटू यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में आसचौरा छाता थाना बांसडीह रोड निवासी बिट्टू को रामपुर कोड़रहा ढाले से गिरफ्तार कर चालान किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



