कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

बेटियां भी किसी मायने में कम नहीं हैं : विजयालक्ष्मी

लालगंज (बलिया)। जूनियर हाईस्कूल बैरिया के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद भरत सिंह की सुपुत्री विजयालक्ष्मी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होली मिलन के दौरान विजयालक्ष्मी ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायकों की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते नजर आए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद भरत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मिसाल देशभर में देखी जा रही है।

वहीं आयोजक भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का डंका देश ही नहीं विदेशों में भी बज रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था सख्त होने से बहन-बेटियां निडर होकर शिक्षा और कामकाज में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि “बेटियां भी किसी मायने में कम नहीं हैं। बेटियां रोटी बनाने से लेकर कानून बनाने तक की क्षमता रखती हैं, इसलिए उन्हें किसी भी मायने में कम नहीं आंकना चाहिए।”
कार्यक्रम में उमड़ी अपार भीड़ से गदगद विजयालक्ष्मी ने माताओं, बहनों और आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राजनारायण तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय, मनोज चतुर्वेदी, गुप्तेश्वर पाठक, प्रो. सुभाष सिंह, मनोज कुशवाहा, निरंजन सिंह, अश्वनी ओझा, सुमित सिंह, शिवानंद दुबे, रामाकांत पांडेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button