कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

आई आर टी एस निर्भय नारायण सिंह के सहयोग से वर्षों से खराब सड़क बनी


दयाछपरा(बलिया)। ग्राम पंचायत जगदेवा के चिंतामणि राय के टोला में रविवार के दिन आईआरटीएस रेल मंत्रालय निर्भय नारायण सिंह का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के नागरिक अभिनंदन करते हुए फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया ।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से ग्राम पंचायत चिंतामणि राय के टोला में जाने वाला रास्ता खराब पड़ा हुआ था जिसे कोई भी जनप्रतिनिधि संज्ञान नहीं लिया। अंत में ग्रामीणों ने जब आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह से फरियाद लगाई तो उनके सहयोग से सड़क बन गई।जिस खुशी में ग्रामीणों ने बुलाकर नागरिक अभिनंदन किया ।इस मौके पर आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली,सड़क,शिक्षा, चिकित्सा तो जरूरी है। सबको मिलना चाहिए,परंतु आप लोगों से आग्रह है कि यह संसाधन तब काम करेगा जब आप सामर्थ्यवान हो इसलिए अपने बच्चों को पढ़ाए आपके बच्चे जब पढ़ने जाएंगे संस्कारित हो जाएंगे तो फिर सड़क, बिजली सब की महत्ता पड़ेगी अन्यथा यह कोई मायने नहीं रखता अतः सबसे हाथ जोड़कर विनती है कि अपने बच्चों को स्कूल भेजें पढ़ाई कराए और उनमें अच्छा संस्कार डालें। सभा को ग्राम प्रधान सतन यादव, ईश्वर दयाल पाण्डेय ,अरुण कुमार पाण्डेय,उपेंद्र सिंह,संतोष सिंह,सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया ।इस मौके पर धनंजय सिंह, अक्षय लाल पाठक,हरेंद्र तिवारी,पूर्व प्रधान उतिल यादव, सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे । अध्यक्षता संतोष सिंह व संचालन अनिल सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button