
बलिया। थाना दोकटी पुलिस को पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने थाना दोकटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग पुत्र को घर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
रविवार को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव, समर सिंह और हेड कांस्टेबल बलराम पाल की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कर्णछपरा निवासी शशि सिंह (पुत्र तारकेश्वर सिंह) को सेमरिया ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष भेज दिया।



