कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

शहीद प्रवीण कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम,विधायक ने किया शहीद द्वार का भूमि पूजन


बांसडीह (बलिया)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी वीर सपूत प्रवीण कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधायक केतकी सिंह सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गांव में स्थापित शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक केतकी सिंह ने शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृति में विधायक निधि से बनाए जाने वाले शहीद द्वार के लिए विधिवत पूजा-पाठ के साथ भूमि पूजन किया। प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को शहीद प्रवीण सिंह जैसे बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान न केवल गांव बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर चरित्र निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राणा प्रताप यादव, अभिजीत तिवारी, सत्यम, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, रमेश सिंह, शैलेष सिंह, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button