आदेश बन्दीकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिक्षा विभाग
ठंड व शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 9 व 10 जनवरी तक बंद

बलिया। ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को 9 से 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
बीएसए ने बताया कि यह आदेश जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षा क्षेत्र में विद्यालय खुलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।



