कार्यक्रमक्राइमदोकटीबलियाबिग ब्रेकिंग

दोकटी पुलिस ने 15 किग्रा गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार


लालगंज (बलिया)। दोकटी पुलिस ने गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाजिदपुर ढाला से 15 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अपनी ओर आता देख महिला के साथ मौजूद दूसरा गांजा तस्कर झोला फेंककर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वाजिदपुर ढाला पर दो तरफ से घेराबंदी की। मुखबिर के इशारे पर महिला पुलिस कांस्टेबलों को संदिग्ध महिला को पकड़ने का निर्देश दिया गया,महिला कांस्टेबल कविता चौहान एवं कांस्टेबल रामबाबू गोस्वामी ने संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ में मौजूद झोले को कब्जे में ले लिया।
वहीं पुलिस को देखकर भागे युवक द्वारा फेंका गया झोला भी पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों झोलों की तलाशी में लगभग 3 लाख 75 हजार रुपये मूल्य का 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपना नाम निधि कुमारी, पुत्री अशोक,निवासी वाजिदपुर बताया। जबकि झोला फेंककर फरार हुए युवक का नाम राजू उर्फ सोनू, पुत्र अशोक, निवासी वाजिदपुर बताया गया है।
बरामद गांजे की दोनों बोरियां एवं गिरफ्तार अभियुक्ता को दोकटी थाने लाकर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button