धरना प्रदर्शनबलियाबिग ब्रेकिंग

इंडियन बैंक शाखा अखार दलालों के काम पहले से उपभोक्ता परेशान


दुबहड़ (बलिया) । स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर दियार नई बस्ती बेयासी ढाले पर स्थित इंडियन बैंक शाखा अखार में बैंक कर्मियों की मनमानी अपने चरम पर है। शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों के अड़ियल व्यवहार और बैंक में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण उपभोक्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि किसी भी सामान्य जानकारी को पूछने पर शाखा प्रबंधक और कर्मचारी उनके साथ डांट-डपट कर बात करते हैं। बैंक कर्मियों के इस व्यवहार के कारण आए दिन ग्राहकों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है।लाइन में घंटों खड़े रहने वाले आम उपभोक्ताओं के काम को दरकिनार कर, बैंक कर्मी पीछे के दरवाजे से दलालों के काम निपटाने में व्यस्त रहते हैं। उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाया है कि बैंक का आधिकारिक समय समाप्त होने के बाद भी दलालों के साथ मिलकर नियम विरुद्ध तरीके से कार्य एवं नगदी भुगतान भी किया किया जाता हैं।
पीड़ित उपभोक्ता पंकज कुमार गुप्ता, सुनील पाठक, गुड्डू पाण्डेय, खन्नू पाठक, लाल सिंह, राम जी चौरसिया, और राम गोपाल यादव ,बच्चा लाल, गोपाल जी पाण्डेय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बैंक के उच्चाधिकारियों और सक्षम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बैंक के CCTV फुटेज की गहनता से जांच कर करके एवं क्षेत्रीय उपभोक्ताओं के बीच आकर उनकी समस्याओं को सुनकर
भ्रष्ट कार्यप्रणाली को बंद कर बैंक हित और जनहित में सुधार किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो वे व्यापक विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button