खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर महारुद्र द्वय महायज्ञ की तैयारी बैठक सम्पन्न

लालगंज (बलिया)। श्री 1008 स्वामी मुनिश्वरानंद महाराज खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु रविवार को खपड़िया बाबा समाधि आश्रम, संकीर्तन नगर श्रीपालपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री श्री 1008 स्वामी हरिहरानंद जी महाराज ने की।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि निर्वाण दिवस के अवसर पर श्री महारुद्र द्वय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन यज्ञ में ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह मुख्य यजमान होंगे, साथ ही अनेक श्रद्धालुओं ने भी यजमान के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम की रूपरेखा
21 दिसंबर 2025 को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ
1 जनवरी 2026 को दोपहर 2:10 बजे खपड़िया बाबा समाधि पर महाआरती
2 जनवरी 2026 को यज्ञ की पूर्णाहुति
3 जनवरी 2026 को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण
इस दौरान आश्रम समिति द्वारा भक्तों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुचारू एवं भव्य रूप में सम्पन्न हो सकें।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम नारायण उपाध्याय, धर्मपाल सोनी, धर्मवीर उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, तपेश्वर सिंह, डॉ. हरीश सिंह, राधेश्याम पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



