
बलिया। प्राथमिक शिक्षा विभाग में नियुक्त 72825 बैच के शिक्षकों की सेवा के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बीआरसी बेलहरी के सभागार में एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया।
संघ के ब्लाक अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक बृजकिशोर पाठक व ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
ओझा ने कहा कि आप सभी शिक्षकों का चयन वेतनमान ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित होगा। इसके लिए संगठन प्रयास करके सामूहिक आदेश निर्गत कराने की दिशा में कार्य करेगा।
इस दौरान राजीव दुबे, अवनिंद्र तिवारी, सीतेश चौबे, नीरज उपाध्याय, अविनाश कुमार, रानी सिंह, नीतू कुमारी, सुजाता वर्मा, श्वेता मिश्रा, पूजा चतुर्वेदी, शालिनी सिंह, रेनू गुप्ता, विनीता सिंह, रश्मि पाण्डेय, शांति देवी, रुकसाना खातून, स्नेहलता, अनिता कुमारी, सीमा, सुमंलता, प्रेमलता, बेबी नौरीन, सत्य प्रकाश पांडेय, नवीन श्रीवास्तव, अजय चौबे आदि शिक्षक उपस्थित थे।



