अध्यात्मकार्यक्रमबलियारसड़ा

नौ दिवसीय श्री नवकुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिए हुआ भूमिपूजन व ध्वजापूजन


रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के सुल्तानीपुर (जाम) गांव में 21 फरवरी 2026 से एक मार्च तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री नवकुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिए मंगलवार को भूमि पूजन व ध्वजापूजन सुल्तानीपुर गांव के श्रीप्रकाश सिंह एवं उनकी पत्नी राजकुमारी सिंह के हाथों संपन्न हुआ।

इस महायज्ञ में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका गौरांगी गौरी के मुखारविंद से रामकथा होगा। यज्ञाचार्य वाराणसी के अश्वनी परासर व सत्यम दूबे होंगे।भूमि पूजन कार्यक्रम में बासुदेव सिंह, गोविंद नारायण सिंह, श्रीमती मीरा सिंह पूर्व प्रधान, रणजीत सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, श्रवण सिंह, सूर्यभान सिंह, लल्लन सिंह, वंशी सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, समर बहादुर सिंह, रवींद्र यादव, बीजू सिंह आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button